Pal Pal India

दरबार साहिब में उर्फी जावेद ने माथा टेका​​​​​​​

 
 दरबार साहिब में उर्फी जावेद ने माथा टेका
चंडीगढ़, 8 नवंबर  सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने बुधवार को दरबार साहिब में अपना माथा टेका। उर्फी यहां अपनी बहन डॉली जावेद के साथ पहुंची थीं। बीते दिन फर्जी गिरफ्तारी वीडियो को लेकर भी उर्फी चर्चा में आई थीं।
बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर दरबार साहिब पहुंचने की फोटो अपलोड की। जिसमें वह सूट-सलवार में दिखीं। उर्फी जावेद को सूट-सलवार में देख लोग हैरान रह गए। कुछ ने हैरानी जताई तो कुछ ने प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फॉलोअर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई अजीबो गरीब फोटो शेयर किए हुए हैं, लेकिन दरबार साहिब पहुंचीं उर्फी ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। उर्फी ने कैप्शन में 'वाहे गुरु' लिखकर अपने भाव व्यक्त किए