कार्यकर्ताओं की बदौलत आज देश के 22 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकारें, अब पंजाब की बारी: अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनातमक पार्टी है और कार्यकर्त्ता ही इसकी रीढ़ की हड्डी है और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत ही भाजपा ने देश के लगभग 22 राज्यों में सरकारें बनी हैं। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देशहित्त में लिए गए सटीक निर्णयों को मुख्य रखकर तीसरी बार देश की कमान भाजपा की एनडीए सरकार कको सौंपी और अब पंजाब की जनता भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुशासन को अच्छी तरह समझ चुकी है और पंजाब में भी बदलाव चाहती है। पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बनी है, तब से लेकर आज तक पंजाब में सिर्फ माफिया राज तथा गैंगवार में बेतहाशा बढ़ौतरी हुई है। पंजाब की जनता डर के साए में जी रहे है। दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति को नकार कर केजरीवाल को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और अब दिल्ली के नकारे हुए यह दिल्ली को लुटने के बाद अब लोग पंजाब को लुटने की नीयत से पंजाब की सत्ता चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर रही जनता अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ हसरत भरी नजरों से देख रही है। जनता जान चुकी है कि अगर पंजाब का कोई विकास कर सकता है टी वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से संबंधित मामलों को सरकार के कानों तक पहुँचाने के लिए जनता को साथ लेकर प्रमुखता से उजागर करने के लिए तथा केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का भी आह्वान किया।

