धमकी के बाद साेशल मीडिया इंफ्लुएंसर दीपिका ने बंद किया अपना अकांउट, घर पर पुलिस तैनात
Jun 17, 2025, 19:14 IST

चंडीगढ़, 17 जून पंजाब में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या के बाद अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों को मिल रही धमकियां मिल रही है। इससे डरे एक इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने अपना साेशल मीडिया एकाउंट बंद कर दिया है। इन्फ्लुएंसर्स काे मिल रही धमकियाें काे पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। पंजाब पुलिस इंफ्लुएंसर लूथरा काे सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी है।
पंजाब के बठिंडा में कमल भाभी के नाम से प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर की हत्या के बाद द्विअर्थी डायलॉग के लिए प्रसिद्ध अमृतसर से इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा काे अमृतपाल मेंहरों और बबर खालसा इंटरनेशनल की ओर से धमकियां मिली हैं। इसके बाद दीपिका ने मंगलवार को अपना सोशल मीडिया अकाउंट ही बंद कर दिया है। अमृतसर पुलिस ने भी दीपिका काे मिली धमकियों का संज्ञान लेते हुए सोमवार की रात से उनके घर के बाहर दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने दीपिका को फिलहाल कहीं भी बाहर न जाने की हिदायत भी है।
दीपिका की शिकायत पर साइबर सेल थाना में पुलिस ने अमृतपाल मेंहरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। द्विअर्थी डायलॉग के कारण कट्टरपंथी अमृतपाल मेंहरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। वहीं बबर खालसा इंटरनेशनल की तरफ से भी उसे धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। दीपिका लूथरा का कहना है कि वह पहले डबल मीनिंग कंटेंट बनाती थी, लेकिन जब अमृतपाल सिंह मेंहरों ने उसे चेतावनी दी तो उसने उससे माफी भी मांग ली थी, लेकिन वह अब फिर से उसे टारगेट कर रहा है।