Pal Pal India

सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी

 
 सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी
चंडीगढ़, 20 नवंबर  पंजाब के लोकगायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गयी है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। पंजाब में इससे पहले कई राजनीतिक व्यक्तियों तथा लोकगायकों को धमकियां मिल चुकी हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अनुसार उन्हें पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। शुभदीप की मौत के बाद कई बार उन्हें ऐसे हालातों का सामना करना पड़ा है। सदर थाना मानसा के प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पहले से ही सुरक्षा प्रदान की गई है। इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है इसके बावजूद नियमानुसार सुरक्षा प्रदान की जा रही है।