पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक:हिमाचल में बाइक से गिरे, सिर-रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, हार्टअटैक भी आया, वेंटिलेटर पर रखा

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जवंदा हिमाचल में बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट आई है।
फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा कि उन्हें दोपहर पौने 2 बजे लाया गया। यहां लाने से पहले उन्हें सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक भी आया। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोट लगी है। फिलहाल, उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
उधर, हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, जस बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रॉनी भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने जवंदा के परिजनों ने बात की है।

