पंजाब : अब ऑनलाइन प्रमोशन की फाइलें भेजेंगे अध्यापक, ऑफलाइन बंद
Nov 28, 2023, 13:54 IST

चंडीगढ़, 28 नवंबर पंजाब में स्कूली विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी शुरू करने के आदेशों के बाद अब सरकार ने फैसला लिया है कि अध्यापकों को अपनी प्रमोशन से संबंधित केस ऑफलाइन की बजाए ऑनलाइन ही भेजने होंगे। इससे उनका जिला अथवा प्रदेश मुख्यालय में आने-जाने का समय बचेगा।
अध्यापकों की शिकायत थी कि विभाग से प्रमोशन की फाइल गुम कर दी जाती है। मगर अब ऐसा भी नहीं होगा, क्योंकि अब इसकी गुप्त रिपोर्ट ऑनलाइन भरी जाएगी। अब प्रमोशन के लिए भेजी गई हार्डफाइल मंजूर नहीं की जाएगी, जिससे किसी भी शिक्षक या अन्य कर्मचारी की प्रमोशन में दिक्कत नहीं आएगी। पूरे सर्किल को सही तरह से चलाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। जिसमें सत सदस्य होंगे। ये सदस्य पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे और सीधा मंत्रालय हो रिपोर्ट करेंगे।
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पहले प्रमोशन की गुप्त रिपोर्ट हार्ड कॉपी के जरिए भेजते थे। इससे न तो रिपोर्ट सही से लिखी जाती और न ही उस पर सही से काम हो पाता। इससे फाइलों का गायब होना भी आम बात हो गई थी। इन्हीं तथ्यों को देखते हुए पंजाब सरकार ने ये फैसला लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इससे राज्य के करीब 1.50 लाख से ज्यादा टीचरों को फायदा मिलेगा। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के अनुसार साल 2023-24 की प्रमोशन की रिपोर्ट एजुकेशन विभाग के आईएचआरएमएस पोर्टल के जरिए ही स्वीकार की जाएगी।