पंजाब पुलिसकर्मियाें और चंडीगढ़ में मेडिकल अधिकारियों की छुटिटयाें पर लगी रोक
May 8, 2025, 13:41 IST

चंडीगढ़, 8 मई भारत-पाक सीमा पर तनाव काे देखते हुए पंजाब सरकार ने
राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों और चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियाें की छुटिटयाें पर अगले आदेश तक राेक लगा दी हैं।पंजाब पुलिस के प्रशासनिक विंग के आईजी और नेशनल हेल्थ मिशन, चंडीगढ़ (यूटी) के हेल्थ डायरेक्टर ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस विभाग की प्रशासनिक विंग के आईजी के इस पत्र में कहा गया है कि प्रबंधकीय कारणों के
चलते पंजाब के सभी पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारियों की छुटिटयाें पर आगामी आदेश तक
पूर्ण रूप से राेक लगाई जाती है। केवल विशेष हालातों में ही अधिकारियों व
कर्मचारियों की छुट्टी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति से ही मंजूर होगी।
सरकार के निर्देश पर इसी तरह से चंडीगढ़ में सभी मेडिकल अधिकारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें
24 घंटे सातों दिन इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के
निर्देश दिए गए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन, चंडीगढ़
(यूटी) के हेल्थ डायरेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में लिखा गया है कि
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सभी मेडिकल
अधिकारी और स्टाफ की सभी छुट्टियां तुरंत प्रभाव से रद्द की जाती हैं। उन्हें 24 घंटे कभी भी ड्यूटी के लिए तैयार
रहना होगा। अगर किसी भी समय और जगह ड्यूटी के लिए बुलाया जाए, तो तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है, नहीं तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।