Pal Pal India

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से मिली जमानत​​​​​​​

 
 कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से मिली जमानत
चंडीगढ़, 04 जनवरी  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को राहत प्रदान करते हुए जमानत प्रदान कर दी है। सुखपाल सिंह खैहरा वर्ष 2015 में दर्ज हुए एनडीपीएस मामले के तहत जेल में हैं। इस केस में विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
करीब डेढ माह पहले इस केस में फैसला सुरक्षित रखा गया था। कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को 28 सितंबर 2023 की सुबह जलालाबाद जिले की पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार किया था। खैहरा भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उनकी गिरफ्तारी साल 2015 में दर्ज केस में फाजिल्का पुलिस द्वारा की गई थी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब खैहरा जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं