Pal Pal India

जेल में लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार

सुखबीर बादल मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा, भाजपा ने भी सवाल उठाए 
 
जेल में लॉरेंस के इंटरव्यू से घिरी पंजाब सरकार 

चंडीगढ़, 15 मार्च। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू के बाद विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। उन्होंने पंजाब की जेलों व कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

विरोधी दलों ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए लॉरेंस को साक्षात्कार देने की सुनियोजित सुविधा प्रदान की है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यहां तक कहा कि गैंगस्टर ने जेल से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग व भगवंत मान की सांठगांठ का खुलासा किया है।

सुखबीर बादल ने सवाल खड़ा किया कि यहां कौन सेफ है और कौन भ्रष्ट? पंजाब की कानून व्यवस्था की हिालत किस तरह बिगड़ चुकी है। भगवंत मान को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने जेल मंत्री होने के नाते उनसे इस्तीफे की मांग की है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद हालात अच्छे नहीं हैं।