पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का 131 दिन बाद अनशन समाप्त, महापंचायत में किया ऐलान
Apr 6, 2025, 19:36 IST

महापंचायत में डल्लेवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए पंजाब सरकार ने आंदोलन खत्म कराया है लेकिन उन्होंने किसानों की मांग पर आमरण अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उनसे अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपना अनशन तो समाप्त कर दिया है लेकिन
किसानों की मांगों के लिए आंदोलन जारी है। अभी पता नहीं फ्यूचर में क्या होगा। किसी भी जत्थेबंदी के साथ कोई लड़ाई नहीं है। केवल विचार का सवाल है। कुछ विचारों को लेकर हम एकजुट हैं। कुछ मुद्दों पर अलग-अलग हैं।
पंजाब सरकार पर अक्रोश जताते हुए डल्लेवाल ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार ने अपने सुप्रीमो को बचाने और लुधियाना की सीट जीतने के लिए एक बिका हुआ समझौता किया है। दिल्ली हारने के बाद आप सरकार घबराई हुई थी, उसको डर था कि उनका सुप्रीमो जेल न चला जाए। उसे बचाने और राज्यसभा भेजने के लिए किसानों पर हमला बोला गया और केंद्र सरकार के सामने पंजाब सरकार नतमस्तक हो गई। भगवंत मान ने किसानों पर हमला नहीं किया बल्कि पूरे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है।
गौरतलब है कि किसान नेता डल्लेवाल ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 को अनशन शुरू किया था। 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर समेत अन्य किसानों को हिरासत में लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर खाली करा लिए थे। 20 मार्च को दोनों बार्डर आम जनता के लिए खोल दिए गए थे। पुलिस ने हिरासत में लिए किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ समेत कई किसानों को 27 मार्च को रिहा कर दिया था। पुलिस ने डल्लेवाल को पटियाला के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था और 3 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024