Pal Pal India

चंडीगढ़ अदालत में पेश हुए पंजाब के मुख्यमंत्री मान और मंत्री अनमोल

 
चंडीगढ़ अदालत में पेश हुए पंजाब के मुख्यमंत्री मान और मंत्री अनमोल

चंडीगढ़, 04 फरवरी। पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के आरोप में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान शनिवार को चंडीगढ़ की अदालत में पेश हुए। मुख्यमंत्री और मंत्री दो मामलों में पेश हुए हैं। वहीं अब इन केसों में आरोपित अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी पेश होंगे। विपक्ष में रहते हुए भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने बिजली बिलों में वृद्धि के मुद्दे पर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया था। वहीं दूसरा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में किया गया था। इसमें भगवंत मान समेत अन्य लोगों को दंगा करने और पुलिस इंस्पेक्टर समेत 2 कॉन्स्टेबल को चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया था।