Pal Pal India

पंजाब सिविल सचिवालय में होगी क्लर्कों की भर्ती, मंत्रिमंडल की मंजूरी

 
 पंजाब सिविल सचिवालय में होगी क्लर्कों की भर्ती, मंत्रिमंडल की मंजूरी
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर  पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में क्लर्क कैडर के 106 पद भरने के लिए सहमति दे दी। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री समूह ने सामान्य राज प्रबंध विभाग, पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में क्लर्क कैडर के 106 पदों (69 सुरजीत किए गए पदों समेत) भरने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ का कामकाज सुचारू तरीके से चल सकेगा और यहां आने वाले लोगों को सुविधा होगी।
बैठक में मोहाली,कपूरथला, होशियारपुर, मालेरकोटला और संगरूर में मेडिकल कॉलेजों के जल्द निर्माण के लिए उपयुक्त ढांचा कायम करने की भी मंजूरी दे दी। पंजाब निवासियों को लाभ देने के लिए राज्य को देश भर में मेडिकल शिक्षा के गढ़ के तौर पर स्थापित करने के लिए इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।
पंजाब में 481 वैटरनरी फार्मासिस्टों को एक साल की एक्सटेंशन
पशुओं के लिए बढिय़ा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं देने के लिए पंजाब कैबिनेट ने राज्य भर के 582 वैटरनरी अस्पतालों में काम कर रहे 481 वैटरनरी फार्मासिस्टों की सेवाओं में सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर पहली अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक एक साल के लिए वृद्धि करने की सहमति भी दी। पंजाब सरकार ने 582 सिविल वैटरनरी अस्पतालों का ग्रामीण वैटरनरी अफसरों के मंज़ूर पदों समेत ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधीन जि़ला परिषदों से पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग में विलय कर लिया था।