पंजाबः बाढ़ में जान गंवाने वाले 59 लोगों को विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि
Sep 26, 2025, 13:19 IST

चंडीगढ़, 26 सितंबर पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दे पर सरकार द्वारा बुलाये गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राज्य में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले 59 लोगों को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सबसे पहले पिछले विधानसभा सत्र से लेकर अब तक दिवंगत हुए जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों को सदन में श्रद्धांजलि भेंट की। विधानसभा में पंजाबी फिल्म अभिनेता एवं प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, पंजाब के मशहूर संगीतकार चरणजीत आहूजा को भी श्रद्धांजलि भेंट की गई।
इसके अलावा विधानसभा में पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद भानु प्रताप सिंह मनकोटिया, शहीद दलजीत सिंह, शहीद रिंकू सिंह, शहीद प्रीतपाल सिंह, शहीद सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।