पंजाब के फिरोजपुर में पिकअप-कैंटर की टक्कर, नौ की मौत, 11 घायल
Updated: Jan 31, 2025, 13:16 IST

इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि यह हादसा संभवतः धुंध के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मजदूर फिरोजपुर से देहात एरिया की ओर जा रहे थे। जिला उपायुक्त दीप शिखा शर्मा ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत पांच एंबुलेंस भेजी गईं। घायलों में से 10 को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट और एक को जलालाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शव जलालाबाद अस्पताल में रखे गए हैं।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024