मान सरकार ने लुधियाना में बनाए इमरजेंसी के हालात: सुखबीर
‘मैं पंजाब बोलद’ बहस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए सुखबीर सिंह बादल
Nov 1, 2023, 15:27 IST

चंडीगढ़, 1 नवंबर शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब दिवस के अवसर पर लुधियाना में आयोजित बहस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार ने लुधियाना में अघोषित कर्फ्यू लगाकर आम जनता के साथ धोखा किया है।
पंजाब सरकार ने बुधवार को आयोजित ‘मैं पंजाब बोलद’ बहस कार्यक्रम में अकाली दल की तरफ से सुखबीर बादल ने भाग नहीं लिया। इस बहस के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय रखा गया था। बहस का समय पूरा होने से पहले सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि लुधियाना कृषि विश्वविद्यालय के आसपास कर्फ्यू लगा हुआ है। कार्यक्रम में आम जनता की एंट्री बैन कर दी गई है। चारों तरफ एंटी-रोयट्स टीमों को तैनात किया गया है। कई संगठनों के प्रतिनिधियों को नजरबंद किया गया है। स्वतंत्र मीडिया का गला घोट दिया गया है। यह किस प्रकार की खुली बहस है।