पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटाया
Feb 1, 2023, 19:46 IST

चंडीगढ़, 1 फरवरी। पंजाब की महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पद से हटा दिया गया है। पंजाब सरकार ने 18 सितंबर 2020 को मनीषा गुलाटी का कार्यकाल बढ़ाया था।सोशल सिक्योरिटी वूमेन और चाइल्ड विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरकारी नियमावली में किसी तरह का ऐसा प्रावधान नहीं था कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सके। इस कारण उन्हें चेयरपर्सन बनाने के आदेश को वापस लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन रही मनीषा गुलाटी पहले कांग्रेस में थी। जिन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस छोड़ते ही उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कांग्रेस में रहते उनकी डिग्निटी को हर्ट किया गया था। हिंदू होने के कारण उन्हें टारगेट किया गया और पर्सनल रंजिश निकाली जा रही थी।