Pal Pal India

तरनतारन से पांच किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

 
 तरनतारन से पांच किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
 चंडीगढ़, 15 मई  पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती जिले तरनतारन से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद करएक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने झबाल क्षेत्र से अमरजोत सिंह उर्फ जोटा नामक एक सक्रिय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। तरनतारन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरजोत सिंह के संबंध विदेशी ड्रग हैंडलरों से थे। वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा था, जो पाकिस्तान के रास्ते पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस को शक है कि अमरजोत राज्य में ड्रग्स की सप्लाई की एक अहम कड़ी था। उसके जरिए कई युवाओं तक नशा पहुंच रहा था।
उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना सिटी, तरनतारन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसकी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिंग (यानी किससे ड्रग्स लेता था और किन-किन को आगे सप्लाई करता था) की गहनता से जांच कर रही है।