Pal Pal India

कांग्रेसियों के ‘माड़े दिन’ ​​​​​​​

पूर्व सीएम, मंत्री व विधायक विजिलेंस जांच में फंसे  
 
कांग्रेसियों के ‘माड़े दिन’ ​​​​​​​ 

चंडीगढ़, 17 मई। पंजाब प्रदेश में कांग्रेसियों के ‘माड़े दिन’ चल रहे हैं। कल फरीदकोट से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया गया। ढिल्लों इस कार्रवाई का सामना करने वाले पहले कांग्रेसी नहीं हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से लेकर कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक विजिलेंस जांच से घिरे हुए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लगातार कार्रवाई हो रही है।
विजिलेंस जांच से घिरे बड़े नाम
बड़े नामों में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा, भारत भूषण आंशू शामिल हैं। इनके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी भी विजिलेंस के घेरे में हैं। इनमें आशू हाल ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। शाम सुंदर अरोड़ा व साधु सिंह धर्मसोत जेल में हैं।

पूर्व विधायक पर मनरेगा घोटाले के आरोप
फरीदकोट के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों पर शिअद व आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार पिछले लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति होने के आरोप लगाए जाते रहे है, यहीं नहीं ढिल्लों पर मनरेगा के तहत करोड़ों के घोटाले का भी आरोप है, जिसकी जांच चलने की बात कही जा रही है। हालंकि ढिल्लों द्वारा अपने विरोधियों को जवाब देने में दावा किया गया था, उनके पास आमदन के एक नहीं बल्कि पांच स्रोत है, जिनमें ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल पंप, कृषि व अन्य है।

भाजपा में जाने की रही खबरें
ढिल्लो के भाजपा में जाने की खबरें गाहे-बगाहे आती रही है, परंतु ढिल्लो द्वारा कभी भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया और वह वर्तमान समय में पंजाब कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है।