आपसी भाईचारे व सेवा का संगम है मां बगलामुखी धाम: भगवंत मान
Jan 23, 2026, 20:23 IST

पल पल न्यूज: लुधियाना, 23 जनवरी । मां बगलामुखी धाम प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 243 घंटे के अखंड महायज्ञ का निमंत्रण पत्र दिया। धाम प्रमुख महंत प्रवीण चौधरी जी व सेवक मनप्रीत सिंह छतवाल ने उन्हें यज्ञ में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेंट कर आमंत्रित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा किस्मत के धनी लोगों को ही मां बगलामुखी दरबार में नतमस्तक होने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने यज्ञ में परिवार सहित शामिल होने की बात भी की। मुख्यमंत्री ने कहा मां बगलामुखी धाम आपसी भाईचारे व सेवा का संगम है। महंत प्रवीण चौधरी जी के सान्धिय में सभी धर्मो के पैरोकारों का आहुतियां डलाना आपसी प्रेम की अदभुत मिसाल है। महंत प्रवीण चौधरी जी व मनप्रीत छतवाल ने मुख्यमंत्री को 243 घंटे के अखंड महायज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी से 21 फरवरी,2026 तक अखंड महायज्ञ स्थानीय पखोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश से भक्त शामिल होकर मां बगलामुखी की आराधना कर आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर सीए सतबीर सिंह, सीए विवेक बंसल व अन्य भी उपस्थित थे।