बैसाखी पर दरबार साहिब पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सीएम मान ने पटियाला में टेका माथा
Apr 13, 2025, 19:33 IST

दरबार साहिब में आज सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में पहुंचे। दिन भर यहां धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बैसाखी के अवसर पर अमृत सरोवर में स्नान के महत्व को देखते हुए आज विदेशों में रहने वाले पंजाबी समुदाय के लोग भी दरबार साहिब पहुंचे हुए थे।
इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ पटियाला स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेशवासियों की पूर्ण नम्रता और समर्पण भाव से सेवा करने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में अरदास करते हुए जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर सभी नागरिकों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि एक सौहार्दपूर्ण समाज की स्थापना की जा सके। भगवंत सिंह मान ने वाहे गुरु का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब की जनता की आकांक्षाओं को पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पूरा करने की सेवा का अवसर मिला है, जो उनके लिए एक सौभाग्य है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024