Pal Pal India

सीमावर्ती क्षेत्र से सात करोड़ की हेरोइन बरामद​​​​​​​

 
 सीमावर्ती क्षेत्र से सात करोड़ की हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, 29 नवंबर  बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त आपरेशन चलाकर सात करोड़ रुपये की हेराइन बरामद की है। इस हेरोइन को ड्रोन से फेंके जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्र के गांव रणिया के करीब ड्रोन मूवमेंट की सूचना के बाद बीसएफ और पंजाब पुलिस ने जॉइंट टीम बना सर्च अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से दो पैकेट मिले, जिनके साथ रिंग लगे थे। माना जा रहा है कि इन्हें छोटे ड्रोन की मदद से फेंका गया था। सुरक्षा जांच के बाद दोनों पैकेट्स को जब्त करके जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ये दो छोटे पैकेट सफेद रंग के लिफाफे में थे। इन दोनों पैकेट्स से आधा-आधा किलो हेरोइन के पैकेट निकले, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ आंकी गई है। फिलहाल इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।