Pal Pal India

मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पंजाब राजभवन पहुंचने पर स्वागत

 
  मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पंजाब राजभवन पहुंचने पर स्वागत
चंडीगढ़, 30 जुलाई मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का मंगलवार को पंजाब राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। गुलाब चंद कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इससे पहले मनोनीत राज्यपाल और उनकी पत्नी अनिता कटारिया का चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया। चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद, यू.टी. चंडीगढ़ के सलाहकार प्रशासक राजीव वर्मा, डीजीपी गौरव यादव सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भी मनोनीत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का स्वागत किया।