भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर चार तस्कर काबू
Updated: Jan 31, 2024, 14:22 IST

अमृतसर, 31 जनवरी। बीएसएफ की मुस्तैदी के चलते भारत-पाक बॉर्डर के अमृतसर सेक्टर से चार तस्करों को काबू किया गया है। पकड़े गए तस्करों के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध थे। उनसे 9 पैकेट हेरोइन (5.900 किलोग्राम), एक पिस्टल, चार रौंद व 71140 रुपए भारतीय करेंसी बरादम की गई है। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद बडे खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बीएसएफ के अधिकारियिों ने बताया कि पकड़े गए तस्करों द्वारा पाकिस्तानी तस्कर राणा, उसके भाई व साथी शाहा से वीडियो कॉल के जरिए तस्करी के मामले सामने आए है। उक्त तस्करों को काबू करने के लिए बीएसएफ द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के तहत काबू किया गया है। गत 29 जनवरी को पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन के बाद बीएसएफ से मुस्तैदी बढ़ा दी थी कि कनसाइनमेंट लेने के लिए तस्कर इस क्षेत्र में जरूर आएंगे। बता दें कि इससे पूर्व भी समय समय पर ड्रोन द्वारा या अन्य प्रकार से पाकिस्तान की तरफ से भेजी गई हेरोइन और असलहा बरामद किया जाता रहा है।

