Pal Pal India

पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया गिरफ्तार:मोहाली ले जा रही विजिलेंस; मजीठिया ने टीम से बहस का VIDEO भी जारी किया था

 
  पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री मजीठिया गिरफ्तार:मोहाली ले जा रही विजिलेंस; मजीठिया ने टीम से बहस का VIDEO भी जारी किया था
चंडीगढ़, 25 जून पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ) के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें अमृतसर स्थित घर से अब मोहाली ले जाया जा रहा है। बुधवार सुबह 15 अधिकारियों की एक टीम अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंची थी।

विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह की अगुआई में टीम मजीठिया के घर पर पहुंची थी। यह रेड नशे को लेकर की गई है। अमृतसर में 9 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

इस छापेमारी को लेकर बिक्रम मजीठिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी जबरदस्ती उनके घर में घुसे और उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

अधिकारी ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बुलाने को कहा मजीठिया के घर पहुंची टीम के एक अधिकारी ने सबसे पहले मजीठिया की कुर्सी के पास खड़े होकर वहां मौजूद स्टाफ से पूछा, "आपका सिक्योरिटी इंचार्ज कौन है, बुलाओ।" इसके बाद मजीठिया ने कहा कि आप बैठकर बात करें। फिर अधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से पूछना शुरू किया कि आप कौन हैं। इस पर मजीठिया ने उन्हें टोकते हुए कहा कि कोई भी हो, आप बैठकर बात करें। इस पर अधिकारी ने कहा कि यह ठीक तरीका नहीं है, इन्वेस्टिगेशन चल रही है।

इसके बाद मजीठिया ने अधिकारी को कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है, आपने ट्रेस पासिंग की है। फिर मजीठिया ने अधिकारी व उनकी टीम के सदस्यों से कहा कि आप अपना परिचय दीजिए। सारी मीडिया को बुला लो। उसके बाद अधिकारी किसी से पूछते हैं कि क्या आप सिक्योरिटी इंचार्ज हैं। इस पर मजीठिया ने कहा कि यहां पर मैं इंचार्ज हूं, आप मुझसे बात करें। आप धक्के से मेरे घर में आए हैं। मैं अपने कमरे में बैठा हूं और आप लोगों को धमका रहे हैं।

2. मजीठिया बोले- आराम से बैठकर बात करो मजीठिया ने अधिकारी को कहा कि आप आराम से बैठें और बातचीत करें, सरकार की धक्केशाही का मजीठिए को कोई असर नहीं है। आप लेक्चर न दें, मुझसे मिलने कोई आया होगा। इसके बाद अधिकारी ने कहा कि वे विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम से हैं और DSP हैं। इस पर मजीठिया ने कहा कि आप वर्दी में आएं, ऐसे कोई आकर कहेगा कि वह DSP या SP है। फिर अधिकारी ने कहा कि आपको सब पता है और बता भी दिया है।

इस पर मजीठिया ने अधिकारी को कहा कि आप मेरे घर पर आए हैं, मैं घर पर बैठा हूं। मेरे से मिलने पंच-सरपंच आए हैं। आप धक्के से आकर बिना वर्दी क्या कर रहे हैं, धक्का कर रहे हैं। आप बैठकर बात करें। इस पर अधिकारी ने कहा कि आप मेरी बात तो सुनें, सारी बात कैमरे में नहीं। इस पर मजीठिया ने कहा कि यह सब कैमरे में रिकॉर्ड होगा।

 मजीठिया ने बिना वर्दी वाले अधिकारियों का इंट्रोडक्शन मांगा: अधिकारी ने कहा कि आप अपना एडवोकेट रखना चाहें तो रख लें, एक-दो लोग घर पर रखने हों तो रख लें। आपको भी सिक्योरिटी का थ्रेट है। इस पर मजीठिया ने कहा कि आप कर क्या रहे हो? इसके बाद उन्होंने विजिलेंस की टीम को कहा कि आप बिना वर्दी के हैं, ऐसे में सारे मुझे अपना इंट्रोडक्शन दें। मजीठिया ने अपनी टीम को कहा कि सभी की वीडियो बनाओ। इसके बाद अधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि कानून में बाधा डालने की कोशिश न करें।

इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ मुलाजिमों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद अधिकारी ने वहां पर मौजूद अन्य लोगों से पूछा कि आप कौन हैं? मजीठिया ने कहा कि ये इंट्रोडक्शन नहीं देंगे। इसके बाद मजीठिया ने अधिकारी को बैठने को कहा। अधिकारी अपने मोबाइल की तरफ देखने लगे।

इतने में मजीठिया ने कहा कि विजिलेंस क्या कर रही है, वह सब जानते हैं। परमार क्यों बदला, मुझे सब पता है। मुझे आपने बच्चा समझ रखा है। अधिकारी ने कहा कि हम नियमों के मुताबिक काम कर रहे हैं। हमने आपकी सिक्योरिटी को भी नोट करवाया था। इस पर मजीठिया ने कहा कि हम तो नीचे से आए हैं। सिक्योरिटी ने बताया कि साहब ऊपर बैठे हैं, आप तो धक्का कर रहे हैं। आप तो घबरा रहे हो, कुछ नहीं हो रहा है।

मजीठिया बोले- झूठा केस दर्ज करने की तैयारी

रेड के बाद बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब भगवंत मान सरकार को झूठे ड्रग केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब वह मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आज विजिलेंस के एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने मेरे यहां छापेमारी की।

भगवंत मान जी, यह समझ लीजिए, चाहे आप कितने भी पर्चे दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकेगी। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा। मुझे शाश्वत ईश्वर, गुरु साहिब में पूर्ण विश्वास है। अंतिम विजय सत्य की होगी।"