डाॅ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर
Nov 7, 2023, 19:20 IST

चंडीगढ़, 07 नवंबर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर मंगलवार को मेदांता मेडिसिटी की रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. गुरवीन कौर के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। मीत हेयर की शादी मोहाली के निकट नया गांव स्थित एक रिसोर्ट में हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने शादी में पहुंचकर मीत हेयर को बधाई दी।
गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। दोनों ने पिछले हफ्ते मेरठ में सगाई की थी। गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन की शादी में कई वीवीआईपी और पंजाब सरकार के कई बड़े मंत्री पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से महज दो से तीन किलोमीटर दूरी पर रिसोर्ट में शादी का यह प्रोग्राम चल रहा है। आम आदमी पार्टी के बड़े पदाधिकारियों सहित दूसरी अन्य पार्टियों के नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है।