अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री हरिमंदिर साहब में नतमस्तक हुए।
Mar 16, 2025, 18:52 IST

अमृतसर,16 मार्च आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के 3 वर्ष पूरे होने पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ,उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री हरिमंदिर साहब, श्री दुर्गियाना मंदिर व श्री राम तीर्थ मंदिर में नतमस्तक हुए। अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की हमने पंजाब में गरीबों की सेवा करनी है लोगों को न्याय दिलाना है पंजाब को नशा मुक्त व भ्रष्टाचार खत्म करना है। इसके लिए हम गुरूयो का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कार्यकाल के 5 वर्ष पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब में नशे व भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग चल रही है। उन्होंने कहा हमने 52 हजार नौकरियां दी है। केजरीवाल ने जो गारंटीया दी है उन्हे पूरा करने व रंगला पंजाब बनाने के लिए काम करते रहेंगे। केजरीवाल दिल्ली में दस वर्ष से सत्ता में रहने के बाद अब सत्ता से बाहर होने के बाद उनका पंजाब का पहला दौरा है। केजरीवाल के दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद अब उनका पंजाब से राज्यसभा में जाने की भी चर्चा जोरों से है। क्योंकि राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से खाली हुई विधानसभा सीट से आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल सोमवार को संजीव अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार भी करने जाएंगे। इससे पहले गत दिवस केजरीवाल भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व श्री दुर्गियाना मंदिर प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला के घर भी उनसे मुलाकात करने गए थे। राजनीतिक गलियारों में केजरीवाल व लक्ष्मीकांता चावला की मुलाकात की काफी चर्चाएं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आप विधायक पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दिए जाने की संभावना है। क्यूंकि प्रो. लक्ष्मीकांता चावला डॉ कुंवर विजय प्रताप सिंह को अपना भाई मानती है। कुंवर विजय प्रताप सिंह एक ईमानदार, कर्मठ,निडर व जांबाज पुलिस अधिकारी रहे है। पंजाब में कानून व्यवस्था की दिनोदिन बिगड़ रही स्थिति के मध्य नजर कुंवर विजय प्रताप सिंह को कोई महत्वपूर्ण पद दिए जाने की संभावना है। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता, इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ राकेश शर्मा, माला चावला,राजेश बंटू, अनिल शर्मा, डीसी साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, निगम के सहायक कमिश्नर विशाल वधावन,सार्थक गुप्ता गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।