Pal Pal India

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023

 
 


फिरोजपुर, 16 दिसंबर। अपने कार्य के प्रति समर्पित और श्रेष्ठम रेल सेवा हेतु फिरोजपुर मंडल में कार्यरत अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन यशवीर सिंह गुलेरिया को नई दिल्लीे में 15 दिसंबर को 68 वें रेल सप्ताह केंद्रीय समारोह में अश्विनी वैष्णव रेल, संचार, इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। 68 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कातर-2023 के लिए सम्पूर्ण भारतीय रेल से 100 कर्मियों को चयनित किया गया था। इनमें से उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रेल अधिकारी यशवीर सिंह गुलेरिया को रेलवे का सर्वोच्चम सम्मान दिया गया। यशवीर सिंह गुलेरिया अपर मंडल रेल प्रबंधक ऑपरेशन से पहले उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर लुधियाना के पद पर कार्यरत थे। यशवीर सिंह गुलेरिया ने अपने दृढ़ संकल्प, नेतृत्व कौशल और उपलब्ध श्रम बल का कुशलता से उपयोग करते हुए डीएफसीसीआईएल से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों, मैकेनिकल इंटरलॉकिंग से इलैक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और स्वचालित सिगनलिंग कार्यों सहित विभिन्न लक्ष्यबद्ध कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इन्होंने मंडी गोविंदगढ़ स्टेशन और 236 रूट साहनेवाल स्टेेशन पर डीएफसीसीआईएल के संबंध में प्रमुख यार्ड रीमॉडलिंग सहित इलैक्ट्रॉनिक, पैनल इंटरलॉकिंग कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया ।

फोटो: फिरोजपुर 01