Pal Pal India

पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

 
 पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
चंडीगढ़, 11 मार्च  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ऐलान किया है कि पंजाब में 'आप' द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के चेहरे पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में चुनाव अभियान शुरू करते हुए नारा दिया कि ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा दिया गया। सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में 'आप' सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। इस प्रचार अभियान के साथ दो सालों में सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।