वजीरपुर की कॉस्मेटिक फैक्टरी में लगी आग
Mar 31, 2023, 14:05 IST

नई दिल्ली, 31 मार्च। उत्तर पश्चिमी जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह अचानक कॉस्मेटिक की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, आग किन कारणों से लगी, इस बात की अभी पुख्ता तौर पर जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद सभी लोग इमारत से समय रहते बाहर निकल आए और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। आग लगने से फैक्ट्री में रखे कितने सामान का नुकसान हुआ, यह तो आग के पूरी तरह से बुझने के बाद ही साफ हो पाएगा।