Pal Pal India

दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू

कांग्रेस ने चुनाव में शामिल होने से इनकार किया इंकार 
 
दिल्ली मेयर चुनाव के लिए मतदान शुरू 

नई दिल्ली, 22 मई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को आज नया मेयर मिल जाएगा। तीन बार चुनाव टाले जाने के बाद सिविक सेंटर में आज सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ। रेस में आप की शैली ओबेरॉय और बीजेपी की रेखा गुप्ता के बीच टक्कर है। तीसरी उम्मीदवार आशु ठाकुर भी हैं। कांग्रेस पार्टी ने मेयर चुनाव में शामिल होने से इनकार कर दिया।

आज भी सुबह 11 बजे सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। आप पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। आप पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता के आने का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में एसएसबी जवानों को तैनात किया गया है।

मेयर बनाने के लिए 138 वोटों की जरूरत
आप के पास 151 पार्षद हैं, जिनमें से 134 चुने हुए जबकि 13 विधायक, 3 सांसद और एक निर्दलीय पार्षद सपोर्ट में हैं। जबकि बीजेपी के पक्ष में 112 पार्षद हैं, जिनमें 104 चुने हुए पार्षद। 7 सांसद और 1 विधायक हैं।
250 सीट के सदन में मेयर बनाने के लिए 138 वोट चाहिए। दिल्ली में एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका परिणाम 8 दिसंबर को आया था।

मेयर चुनाव के अपडेट...

-सांसद मीनाक्षी लेखी ने मेयर चुनाव का सबसे पहला वोट डाला। इसके बाद आप सांसद सुशील गुप्ता ने मतदान किया।
-कांग्रेस के 9 पार्षदों ने मेयर चुनाव का बॉयकॉट किया। वे सदन से बाहर चले गए।
-सबसे पहले लोकसभा, राज्यसभा सांसदों और विधायकों ने वोट डाला। इसके बाद पार्षदों के वोट डालने की बारी थी।