मुद्दों को लेकर आरएलए ने किया प्रदर्शन
Apr 25, 2023, 13:00 IST

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। राष्ट्रीय लोक अदालत ने केंद्र सरकार से विभिन्न मुद्दों को पूरा करने के लिए मांग की और दिल्ली स्थित रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया।
संगठन ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक सक्षम लोकपाल और हर राज्य में लोकायुक्त कानून लागू करने व राजनीतिक दलों पर आरटीआई अधिनियम लागू करने की मांग की। इसके साथ ही राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन नीति को समाप्त करने, महंगाई को कम करने के लिए ब्रांडवाले, या पैकेज वाले इन जीवन आवश्यक वस्तुओं पर लगाया हुआ जीएसटी का स्लैब हटाने, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, को जीएसटी के दायरे में लाकर कीमतें कम करने की मांग की गई।
इसके अलावा केंद्रीय कृषि व्यय और मूल्य आयोग को स्वायत्तता दर्ज करना, एमएसपी अधिनियम सभी कृषि उत्पादनों पर लागू करने की मांग के साथ साथ लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर करवाए जाने की मांग रखी गई। शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करना, समान गुणवत्तापूर्ण, अनिवार्य शिक्षा का कानून बनाना और
इन सभी मांगो को सरकार से देशभर में लागू कराना संगठन की मांग हैं।