'राहगीरी कार्यक्रम' का इनर सर्कल में शुभारंभ
Feb 19, 2023, 13:27 IST

नई दिल्ली, 19 फरवरी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी में राहगिरी का आयोजन कर रही है। रविवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोरा ने नई दिल्ली जिला स्थित कनॉट प्लेस के इनर सर्कल पर राहगीरी कार्यक्रम शुभारंभ किया।
पुलिस आयुक्त ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में आयोजित पैदल यात्री रैली को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने पूरे इनर सर्किल पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और आगंतुकों विशेष रूप से युवाओं के साथ बातचीत की एवं उन्हें इस अवसर के लिए तैयार विभिन्न मजेदार और दिलचस्प गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं पुलिस आयुक्त ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लोगों को पैदल चलने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की खतरनाक संख्या को ध्यान में रखते हुए लापरवाह ड्राइविंग के साथ-साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने के खतरों के बारे में जागरूक किया। ट्रैफिक के विशेष पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह यादव ने इस आयोजन को समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने, सड़क मार्गों का नवीन अनुभव लेने और सभी के लिए शहर को सतत सुरक्षित और चलने योग्य बनाने में योगदान देने का एक अनूठा अवसर बताया।
दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा विषय पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों को संबोधित करते हुए एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन द्वारा "गोल्डन आवर" के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर पर एक प्रदर्शन भी किया गया।
दिल्ली पुलिस की अन्य इकाइयों जैसे महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस महिला पाइप बैंड और ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुतीकरण तथा अपराध शाखा के श्वान दस्ते ने भी इस अवसर पर अपने प्रयासों का प्रदर्शन किया।
राहगीरी फाउंडेशन ने स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए कुछ दिलचस्प गतिविधियों जैसे सड़क सुरक्षा खेल क्षेत्र, साइकिल स्कूल, स्केटिंग, जुम्बा और योग और संगीत का भी आयोजन किया। यह कार्यक्रम भविष्य में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा।