केजरीवाल विकास मॉडल पर भरोसा करते हैं लोग : गहलोत
दिल्ली बजट 2023
Mar 22, 2023, 13:27 IST

नई दिल्ली, 22 मार्च। दिल्ली के नए वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि राज्य की जनता को केजरीवाल विकास मॉडल पर भरोसा है। दिल्ली सरकार लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट लाई है। गहलोत ने बजट भाषण पढ़ने से पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद करते हुए कहा कि अच्छा होता कि सिसोदिया यहां मौजूद होते और यह बजट पेश करते। लेकिन वह जल्द हमारे बीच लौटेंगे और अगला बजट वही पेश करेंगे।
राज्य के वित्तमंत्री गहलोत ने बुधवार को दिल्ली का वार्षिक बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट दिल्ली की आशाओं, उम्मीदों और भरोसे को मजबूत करने वाला है। बीते आठ वर्षों में दिल्ली विकास पथ पर अग्रसर है। हम मिलकर दिल्ली को आगे ले जा रहे हैं। केजरीवाल विकास मॉडल से आम लोग संतुष्ट हैं। यहां भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है।
गहलोत ने कहा कि यहां बीते आठ वर्षों में 28 नए फ्लाईओवर बनाए गए हैं। बारापुला फ्लाईओवर का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। सिग्नेचर ब्रिज हमने तैयार तय समय में तैयार किया है। आश्रम फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। पिछले आठ वर्षों में मेट्रो नेटवर्क का दायरा बढ़ा है।
गहलोत ने कहा कि वह दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 21000 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव करते हैं। उन्होंने कहा कि साफ यमुना के बिना साफ दिल्ली का सपना पूरा नहीं किया जा सकता है। हम मिशन मोड़ में यमुना को साफ करेंगे। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को हटाएंगे। यह बजट साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित है।