मुख्यमंत्री के घर के बाहर घूम रहे स्पेशल सेल के अफसर, 'आप' बोली हो रही जासूसी
‘आप’ के दो सांसदों ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
Updated: May 4, 2023, 16:19 IST

नई दिल्ली, 04 मई। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जासूसी करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के अनुसार पिछले तीन से चार दिनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कई पुलिस अफसर मुख्यमंत्री के घर के आस पास पूरे 24 घंटे घूमते रहते हैं। पूछने पर कहते हैं कि वे किसी स्पेशल टास्क पर हैं। पार्टी के मुताबिक उन्हे शक है कि ये अफसर मुख्यमंत्री की जासूसी कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि किस कानून के तहत एक राज्य की पुलिस अपने ही राज्य के मुख्यमंत्री की जासूसी कर सकती है।
इसी को लेकर ‘आप’ के दो सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को गुरुवार को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कर्मी सादी वर्दी में मुख्यमंत्री की जासूसी कर रहे है। मुख्यमंत्री आवास में आने वाली गाड़ियों का पीछा किया जा रहा है। गाड़ियों में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आगे पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री के आवास में आने वाले सभी लोगों का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। उनकी निगरानी की जा रही है। कई पुलिस अफसर आवास के बाहर 24 घंटे घूम रहे है। पूछने पर कहते है कि ये दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से है और इनको ‘ऊपर से किसी स्पेशल टास्क पर लगाया गया है।