मेट्रो का ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण अभियान 17 जुलाई से
Jul 16, 2023, 13:59 IST

सर्वेक्षण फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। इस सर्वेक्षण में सात (7) विषयों पर फीडबैक मांगा गया है। ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में यात्रियों द्वारा उत्तर भरे जाने के लिए एक विषय के संबंध में सर्वेक्षण का लिंक डीएमआरसी की वेबसाइट पर केवल चार (4) दिन के लिए ही उपलब्ध रहेगा। चार दिन के बाद फीडबैक के लिए अगला विषय उपलब्ध कराया जाएगा। चूंकि सर्वेक्षण के लिए सात विषय रखे गए हैं। यह सर्वेक्षण 28 दिन (13 अगस्त) में समाप्त होगा।
यात्रीगण मेट्रो की गतिविधियों के निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपना फीडबैक दे सकेंगे :
● उपलब्धता एवं सुगम्यता
● ग्राहकों को उपलब्ध सुविधाएं
● जानकारी
● सेवाओं की गुणवत्ता
● ग्राहक सेवा
● मेट्रो का बाहरी क्षेत्र
● सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा
दिल्ली मेट्रो द्वारा इस सर्वेक्षण का आयोजन यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं के बारे में उनके विचार जानने के लिए किया जा रहा है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर सर्वेक्षण के परिणाम मेट्रो की सुविधाओं और सेवाओं के विभिन्न पहलुओं का आकलन करने तथा आवश्यक सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024