Pal Pal India

गहलोत ने सिसोदिया को राम और खुद को बताया भरत

 
गहलोत ने सिसोदिया को राम और खुद को बताया भरत
नई दिल्ली, 22 मार्च। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने आज विधानसभा में अपना पहला व सरकार का नौवा बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले उन्होंने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने अपनी मां से आशीर्वाद लिया। गहलोत ने सदन में बजट पेश करने से पहले पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को याद किया।

इस दौरान उन्होंने सिसोदिया को राम बताया और अपने आप को उनके छोटे भाई भरत के समान बताया। उन्होंने कहा कि जैसे राम के वनवास जाने के बाद भरत ने उनकी खड़ाऊ रखकर अयोध्या की सत्ता संभाली। ठीक उसी प्रकार से वो भी कर रहें हैं। गहलोत ने इस बार की बजट को दिल्ली की जनता को समर्पित बजट बताया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ये दिल्ली का 9वां बजट पेश हुआ है। गहलोत ने विधानसभा में अपने भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली का बजट साफ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को समर्पित है, यह बजट उपनिषद के सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से तैयार किया गया है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विश्वास दिलाता है कि उनके बच्चों को विश्वसनीय शिक्षा मिलती रहेगी। इससे पहले सभी केजरीवाल सरकार के सभी आठ बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे।