पंजाबी बाग इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग
Feb 10, 2023, 14:31 IST

नई दिल्ली, 10 फरवरी। पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में गुरुवार रात झुग्गियों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं और लोगों के समान जल गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर की झुग्गियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद 50 फायर ब्रिगेड कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा कूलिंग का काम किया जा रहा है।
वहीं दमकल विभाग के अनुसार, गुरुवार देर रात 1:45 बजे सूचना मिली की पंजाबी बाग की झुग्गियों में आग लगी है। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 10 गाड़ियां भेजी गई। लगभग सवा तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5:00 बजे आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कूलिंग का काम किया जा रहा है।
इस आग की घटना में कितनी झुग्गियां जली हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं आग लगने की वजह का भी पता फिलहाल नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।