नजफगढ़ की 39 अनाधिकृत कॉलोनियों में दिल्ली सरकार बिछाएगी सीवर लाइन
Feb 12, 2023, 13:36 IST

नई दिल्ली, 12 फरवरी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जलबोर्ड को नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 39 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने और लोगों के घरों में मुफ्त व्यक्तिगत हाउस सीवर कनेक्शन देने की योजना को स्वीकृति दे दी।
कुल 41 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से करीब 55 हजार लोगों को फायदा होगा। सिसोदिया ने डीजेबी के अधिकारियों को परियोजना को समय-सीमा के भीतर उम्मीदों के अनुरूप बनाने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सिसोदिया ने रविवार को बताया कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में सीवर लाइन बिछाने और यमुना की सफाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने यमुना नदी को 2025 साल में पूरा साफ करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 39 अनधिकृत कॉलोनियों में 34 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
उन्होंने कि इस परियोजना से करीब 55 हजार लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि यहां सीवेज को बिना ट्रीट किए ही नालों में बहाया जाता है, जिससे यमुना नदी में गंदा पानी गिरता है। यमुना में गंदा पानी न बहे, इसी को ध्यान में रखते हुए डीजेबी ने सीवर लाइन बिछाने का फैसला लिया है।