दिल्ली सरकार ने 17 मार्च से बुलाया बजट सत्र
Mar 5, 2023, 14:48 IST

नई दिल्ली, 05 मार्च। दिल्ली सरकार ने 17 मार्च को बजट सत्र बुलाया है। पहली बार ऐसा होगा कि केजरीवाल सरकार मनीष सिसोदिया के बिना बजट पेश करेगी। इस बार का बजट दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे। वहीं ऐसा माना जा रहा था कि इस बार मनीष सिसोदिया दिल्ली का बजट पेश करेंगे। लेकिन, आबकारी नीति में कथित घोटोले के आरोपों के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ऐसे संकेत पहले ही दिए थे कि वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ही इस बार का बजट पेश करेंगे। मनीष सिसोदिया के 18 विभागों में से वित्त और लोक निर्माण विभाग सहित आठ विभागों का जिम्मा कैलाश गहलोत को मिला है। कैलाश गहलोत के पास वित्त, प्लानिंग, पीडब्लूडी , पावर, गृह, शहरी विकास, इरिगेशन फ्लड कंट्रोल और जल विभाग भी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों पर भी चर्चा की थी। बैठक के बाद कैलाश गहलोत ने कहा था कि सभी अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।