बुजुर्ग महिला की हत्या पर भड़की डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष
कहा रेप कैपिटल के साथ मर्डर कैपिटल भी बन गई दिल्ली
Jun 22, 2023, 14:02 IST

स्वाति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि 72 साल की महिला को 3 लड़कों ने 50 बार नुकीले हथियार से गोदकर दिनदहाड़े हत्या कर दिया। परिवार ने बताया कि जान के खतरे के बारे में कई बार पुलिस को शिकायत दी थी, किंतु पुलिस ने कुछ नहीं किया। दिल्ली में हर दिन ऐसे खौफनाक मर्डर हो रहे हैं। हम रेप कैपिटल के साथ मर्डर कैपिटल भी बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और पुलिस के ऊपर किसी को विश्वास नहीं है। दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले हादसों के रोज नए केस आ रहे हैं। स्वाति ने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पर केंद्र सरकार अपनी चुप्पी कब तोड़ेगी? दिल्ली पुलिस सीधे केंद्र सरकार को रिपोर्ट करती है, लेकिन केंद्र की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। स्वाति ने केंद्र से मांग की है कि दिल्ली पुलिस के संसाधनों और जवाबदेही को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मंडावली इलाके में मंगलवार को हुई महिला की हत्या की पहचान सुधा गुप्ता (72) के रूप में हुई थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के बाद महिला को प्रीत विहार स्थित मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के समय सुधा अपने मकान का किराया लेकर मंडावली से लक्ष्मी नगर स्थित घर लौट रही थीं। परिजनों ने मंडावली में दुकान के बाहर रेहड़ी लगाने वाली एक महिला पर बुजुर्ग की हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
Wed,20 Nov 2024
द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Tue,19 Nov 2024
लोहरदगा में गन्ना लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
Tue,16 Jul 2024