भाजपा का मुख्यमंत्री के खिलाफ आमरण अनशन सिर्फ नौटंकी साबित हुआ- दुर्गेश पाठक
May 3, 2023, 15:25 IST

नई दिल्ली, 03 मई। ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल के खिलाफ आमरण अनशन का ऐलान किया था, जो बुरी तरह फेल हो गया है। सुबह 8:30 बजे हमने भाजपा धरनास्थल की कुछ तस्वीरें खींची तो वहां एक व्यक्ति मौजूद नहीं था। 9:30 बजे और 10:30 बजे भी यही हाल मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी पता है कि ये झूठ और नौटंकी की राजनीति कर रहें हैं। आज शाम तक भाजपा आमरणकारियों की लिस्ट और मेडिकल रिपोर्ट जारी करे अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि इनका धरना सिर्फ एक नौंटकी थी।
दुर्गेश पाठक ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि केजरीवाल ने अपने लिए घर तो बनाया नहीं है। उन्होंने तो मुख्यमंत्री आवास बनाया है। कल को कोई और मुख्यमंत्री होगा तो वह वहां रहेगा। ऊपर से 1942 में एक घर बना था जो कि गिर गया तो उसकी जगह नया घर बनाया गया है। यह घर तो सरकार ने बनाया है ना कि मुख्यमंत्री ने बनाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा कि हमलोग आमरण अनशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने जब बिजली के लिए आंदोलन किया था तो वह 16 दिनों तक अनशन पर बैठे थे, जबतक उनकी मांग नहीं मान ली गई थी। आमरण अनशन का अर्थ है कि जबतक मांगे ना मान ली जाएं तब तक अनशन करना फिर चाहे इस दौरान मृत्यु ही क्यों ना हो जाए।
इस दौरान आप पानी के सिवा कुछ और खा-पी नहीं सकते हैं। आज तीसरा दिन हो गया है, इतने दिन में किसी भी व्यक्ति का वजन कम हो जाएगा। ब्लडप्रेशर में बदलाव आएगा। पाठक ने कहा कि भाजपा अनशन करने वालों की मेडिकल रिपोर्ट जारी करे। अगर वह कहेंगे तो हम किसी भी सरकारी अस्पताल से डॉक्टर की टीम भेज देंगे, जो मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके लोगों के बीच जारी करेगी।