भाजपा के पार्षदों की खरीद फरोख्त के आरोप को 'आप' ने बताया झूठा
Feb 6, 2023, 12:18 IST

नई दिल्ली, 06 फरवरी। मेयर चुनाव से ठीक पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी, भाजपा पार्षदों को एक-एक करोड़ का ऑफर देकर खरीदना चाहती है। इस आरोप को आम आदमी पार्टी ने झूठा और हास्यास्पद बताया है। आप विधायक आतिशी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि अभी भाजपा ने प्रेस वार्ता करके आम आदमी पार्टी पर झूठे और हास्यास्पद आरोप लगाए हैं। ऑपरेशन लोटस के लिए जाने जानी वाली पार्टी आरोप लगा रही है कि आप भाजपा के पार्षदों को खरीद रही है। उल्टा चोर कोतवाल को डाटे। जिसने हमारे पार्षदों को पैसा, पद और विधायक की टिकट के ऑफर दिए।
आतिशी ने आगे कहा ''आज भाजपा फिर से मेयर चुनाव को स्थगित करने की कोशिश करेगी। दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार कीजिए। मेयर का चुनाव होने दीजिए। दिल्ली को निगम की सरकार मिलना चाहिए. चुनाव रोकना असंवैधानिक है।''
वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक व निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक का कहना है कि दिल्ली में किसी भी गली में चले जाओ, वहां चर्चा है कि मेयर मिलेगा कि नहीं। आखिर ये चर्चा क्यों है? चुनाव हो गया। आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया। दो से ढ़ाई महीने हो गए, फिर भी मेयर नहीं मिला, जो पार्टी चुनाव हारी है, उसके मन में चोर है, वो अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। कोई न कोई बहाना लेकर मेयर चुनाव को स्थगित कराना चाहती है। पहली बार मनोनीत पार्षद लगा दिए। भाजपा की पीठासीन अधिकारी बना दी।
पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिला दी। आज नई कहानी लेकर आएं हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा के पार्षदों को खरीद रही है। आपने 15 साल काम किया, हमें 5 साल काम करने दो। यदि ठीक काम नहीं करेंगे, तो फिर आपको मौका मिल जाएगा। दिल्ली की जनता को सुनिश्चित करते हैं कि हमारा एक भी पार्षद कुछ नहीं बोलेगा। शांति से चुनाव होने देंगे।
उल्लेखनीय है कि मेयर चुनाव को लेकर उपराज्यपाल की संस्तुति के बाद आज 11 बजे से निगम सदन की बैठक बुलाई गई है। पहले की तरह इस बैठक में कांग्रेस के पार्षद मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए पार्षद शैली ओबरॉय तो वहीं बीजेपी की तरफ से पार्षद रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला है।