दिल्ली नगर निगम में कौन, आज होगा साफ, मतगणना शुरू
Dec 7, 2022, 11:08 IST

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस बार चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार, साफ-सफाई और कूड़े के पहाड़ पर केंद्रित रहा। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में हैं।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। अधिकांश एग्जिट पोल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर ऐसा होता है सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह तगड़ा झटका होगा। दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड हैं।