कांग्रेस के दो पार्षद आप में शामिल
Dec 9, 2022, 20:10 IST
नई दिल्ली, 9 दिसंबर। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम के अलावा दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हुए हैं। एमसीडी में कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थीं, अब उसके पास सिर्फ 7 सीटें रह गई हैं।

