बेबी गर्ल के नाम से विख्यात हुई फरीदाबाद की सृष्टी गुलाटी

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। 26 दिसंबर 2022 को गुरुगोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की याद में आज वीर बाल दिवस मनाया गया। जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 26 दिसंबर शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसी के फलस्वरूप आज नन्ही सृष्टि द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया। आज फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बी.के में ओर 3 नं ईएसआई में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित की गई। इस अवसर पर आशु वर्मा, पिता प्रवीन गुलाटी, मीडिया कर्मी गौरी, महिमा, अस्पताल स्टाफ नर्स प्रियंका, लक्ष्मी, पूजा आदि सभी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नन्ही बेटी के प्रयास की सराहना की। सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी. स्कूल. में प्रथम कक्षा की छात्रा है। इस नेक कार्य के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति गुप्ता ने सृष्टि के प्रयास की सराहना की ओर कहा कि हमारा स्कूल सभी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, धार्मिक और आधुनिक शिक्षा के साथ ही इस प्रकार के नेक कार्यो के लिए भी साथ देता है। स्टाफ नर्स प्रियंका ने कहा कि सृष्टि ने नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित कर एक अनोखा ओर वीरता का कार्य किया है। आशु वर्मा ने कहा कि मुझे गर्व है कि में इस ऐतिहासिक और शानदार कार्य में साथ रही। वाकई में शानदार पहल की इस नन्ही बेबी गर्ल ने। पिता प्रवीन ने कहा कि जिस तरह से गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों ने धर्म और देश के प्रति बलिदान दिया उसी तरह से आज सृष्टि गुलाटी द्वारा भी वीरता से भरा यह नेक कार्य किया गया। भरी ठंड ओर कोरोना के बीच में छोटी बेटी के द्वारा में यह कार्य करना भी किसी वीरता से कम नही। फरीदाबाद में प्रथम वीर बाल दिवस मनाया गया। सृष्टि द्वारा 3 नं ईएसआई ओर फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में दो स्थानो पर लगभग 100 बेबी किट वितरित की गई। अस्पताल में सभी माताए बेहद प्रसन्न नजर आ रही थी। एक बेटी के द्वारा नवजात शिशुओं के लिए यह नेक कार्य करना वाकई प्रशंसनीय है। सभी ने बेटी के इस अनोखे अंदाज में वीर बाल दिवस मनाए जाने को लेकर कहा कि आज के माता पिता को अपनी बेटी को इसी तरह वीरता पूर्ण ओर नेक कार्यो के लिए आगे करना चाहिए। सृष्टि गुलाटी के पिता प्रवीन ने कहा कि इस नेक कार्यो के लिए सभी का जन सहयोग भी प्राप्त हुआ। नवजात शिशुओं की सेवा करना भी चार साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। फरीदाबाद हरियाणा में प्रथम बार वीर बाल दिवस मनाया गया।

