Pal Pal India

सृष्टि द्वारा अनोखे अंदाज में मनाया गया बाल दिवस पर

 
सभी बच्चो को जुराबे देती नन्ही बच्ची सृष्टि गुलाटी

यू तो सभी अपने तरीके से बाल दिवस मनाते रहते हैं। सभी का अलग अंदाज भी होता हैं, पर इन्ही में से कुछ लोग ऐसे होते है जो अपने नेक कार्यो के करण अलग ही नजर आते हैं। इन्ही मर से एक है फरीदाबाद की नन्ही समाजसेविका सृष्टि गुलाटी। सृष्टि गुलाटी जो आज फरीदाबाद में अनेक नामों से जानी जाती हैं। गुल्लक गर्ल, तिरंगा गर्ल। अब मोजे गर्ल के नाम से जानी जाएगी। आइए आपको बताते हैं कैसे। नन्ही सृष्टि द्वारा छोटे और बड़े बच्चो के साथ बाल दिवस अनोखे ओर खास अंदाज में मनाया गया। सृष्टि द्वारा बाल दिवस के अवसर पर झुग्गी बस्ती, राहुल कॉलोनी, 3 नंबर ESIC के पीछे, एनआईटी दशहरा मैदान फ़रीदाबाद हरियाणा में बच्चो को मोजे वितरित किए गए।

सभी बच्चो को जुराबे दी  नन्ही बच्ची सृष्टि गुलाटी ने

सृष्टि गुलाटी द्वारा जरूरतमंद बच्चो को मोजे प्रदान किए गए। इस अवसर पिता प्रवीन गुलाटी, दिनेश प्रसाद सिंह, मोहित, मोनिका, पूनम, कवि राजेन्द्र,  कई लोग उपस्थित रहे। सृष्टि गुलाटी द्वारा लगभग 100 ग़रीब बच्चों को दो-दो जोड़ी सर्दियों के ग़र्म जुराब, बिस्कुट के पैकेट एवं वस्त्र वितरण किए गए। सभी ने नन्ही परी के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल.सीनियर.सेकेंडरी. स्कूल में कक्षा एक कि छात्रा है। इस अवसर पर कुछ बच्चो द्वारा सांस्कृतिक भी कार्यक्रम किए गये I बच्ची के द्वारा बच्चो के साथ मनाया गया बाल दिवस। इस अनोखे कार्य के लिए सभी ने मिलकर कार्य किया है। इस नेक कार्य मे कृष्णा, आशु वर्मा, रेखा, जीतेंद्र, निकिता, अंकिता, दीपक मुंजाल, धर्मवीर शर्मा, आदि अनेक लोगो ने साथ दिया। सृष्टि द्वारा अपने पिता के साथ ओर सभी के सहयोग से अनेक जन सेवा के नेक कार्य किए जाते है। साथी हाथ बढ़ाना।