दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुमत
31 सीटों पर आगे, 104 जीती; भाजपा को 83 पर जीत, 19 पर बढ़त
Dec 7, 2022, 13:24 IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से आप 31 सीटों पर आगे है और 104 जीत चुकी है। वहीं, भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है। पार्टी ने अब तक 83 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 19 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए।
किसको कितनी सीटें मिल रही हैं
आगे पार्टी जीत
31 आम आदमी पार्टी 104
19 भाजपा 83
5 कांग्रेस 5
2 निर्दलीय 1

