लोक सभा अध्यक्ष 24 दिसम्बर को पुणे दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
Dec 23, 2022, 19:14 IST

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पुणे जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बिरला सुबह पुणे पहुंचेंगे और राज भवन में प्रबुद्धजनों से मिलेंगे। उसके बाद यरवदा स्थित अग्रवाल हाई स्कूल जाएंगे। बिरला डेक्कन ग्राउंड, यरवदा में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर में बिरला एमआईटी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से ‘नेतृत्व, लोकतन्त्र, सुशासन एवं शांति’ विषय पर संवाद करेंगे। तत्पश्चात वे राज भवन में प्रबुद्धजनों से मिलेंगे। उसके बाद शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

