Pal Pal India

एमसीडी में भी केजरीवाल, आप की झाड़ू से साफ हो गई बीजेपी

 
एमसीडी में भी केजरीवाल, आप की झाड़ू से साफ हो गई बीजेपी

दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनावों में 4 दिसंबर को हुए मतदान के बाद आज विभिन्न टीवी चैनलों द्वारा एग्जिट पोल दिखाया गया जिसमें आम आदमी पार्टी को एमसीडी में बड़ी जीत दिखाई जा रही है। लगभग एक दर्जन टीवी चैनलों द्वारा आज शाम प्रसारित किए गए एग्जिट पोल में २५० में से आम आदमी पार्टी को १७० सीटें प्राप्त होती दिखाई दे रही हैं। वहीं बीजेपी को ७० सीटें व कांग्रेस को 5 सीटों पर जीत होती दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में 4 दिसंबर को 50.47' मतदान हुआ। इन एमसीडी चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली की जनता इस बार किसे चुनाव जिताना चाहती है ये तो ईवीएम में कैद हो गया लेकिन इसकी काउंटिंग 7 दिसंबर को होगी और तभी नतीजे घोषित होंगे. लेकिन उससे पहले आप पढि़ए एमसीडी चुनावों से जुड़े सबसे सटीक एग्जिट पोल्स. गौरतलब है कि नए परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी में ये पहला चुनाव है. इससे पहले राजधानी का नगर निगम 3 हिस्सों में बंटा हुआ था। 7 दिसंबर को एमसीडी के परिणाम घोषित किए जाएंगे।