दिल्ली शराब घोटाला : नामजद सातों आरोपितों को समन
Dec 15, 2022, 19:07 IST
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है।
स्पेशल जज एमके नागपाल ने सात आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपितों को समन जारी कर 3 जनवरी, 2023 को पेश होने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लिया है, उनमें कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लै, मुत्थू गौतम और समीर महेंद्रू हैं। 25 नवंबर को सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल किया था। कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 7ए और 8 के तहत आरोप तय किए हैं।